spot_img

Kolkata : पत्नी को मारकर सेप्टिक टैंक में कर दिया था दफन, तीन सालों बाद खुला राज

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत सोनारपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को मार कर सेप्टिक टैंक के अंदर दफन कर देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान होम्बल मंडल के तौर पर हुई है। वारदात तकरीबन तीन साल पहले की है। मृतका का नाम टुंपा मंडल बताया गया है ।

टुंपा के पिता ने नौ अप्रैल 2020 को सोनारपुर थाने में अपनी बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में प्रारंभिक जांच के सिलसिले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया था और पूछताछ भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। बाद में 13 जून 2023 को कलकत्ता हाई कोर्ट ने घटना की जांच सीआईडी से कराने का आदेश दिया था। उसी के मुताबिक जब सीआईडी ने जांच शुरू की तो शुक्रवार को सीआईडी की पूछताछ में टुंपा का पति होम्बल मंडल टूट गया। उसने स्वीकार किया कि नौ अप्रैल 2020 के पहले ही उसने अपनी पत्नी को मारकर किराए के मकान के सेप्टिक टैंक में दफन कर दिया है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल वह कोर्ट के आदेश पर जमानत पर था। उसकी जमानत खारिज कराने के लिए शनिवार को सीआईडी कोर्ट जा रही है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles