spot_img

Kolkata: बंगाल में फिर बदला मौसम, पारा चढ़ा तो कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

कोलकाता: (Kolkata) कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 27.5 डिग्री सेल्सियस है।

विभाग ने बताया है कि सारा दिन तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल राज्य में बसंत ॠतु है इसलिए ना तो बहुत अधिक गर्मी होगी और ना ही ठंड। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और मुर्शिदाबाद के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्य बना रहेगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हालांकि हालात सामान्य रहेंगे। फिलहाल 24-48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड का भाव 91.88 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के ईरान के साथ अस्थायी सीजफायर की घोषणा के बाद वैश्विक...

Explore our articles