spot_img

Kolkata: बंगाल में बदला मौसम, तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब नए सप्ताह की शुरुआत के साथ हा तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी शुरू हुआ है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है जिसकी वजह से दिन भर गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से उमस भरी गर्मी लग रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

Explore our articles