spot_img

Kolkata: धुपगुरी में मतदान शुरू, मतदाताओं की लंबी कतार

कोलकाता:(Kolkata) उत्तर बंगाल की धुपगुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया। हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मतदाता छाता लगाकर कतार में खड़े हैं।। यहां पर पुलिस के अलावा 30 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती गई है।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार धुपगुरी विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक और एक नगर पालिका क्षेत्र हैं। इन इलाकों में 260 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 69 हजार 416 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए कुल 1024 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी मौमिता गोदारा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया है कि करीब 200 अतिरिक्त मतदान कर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिससे आपातकालीन स्थिति में नियुक्त की जा सके। इस बार यहां त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने आतंकी हमले में शहीद जवान की पत्नी काकली राय को टिकट दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने अध्यापक निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस समर्थित माकपा के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र राय है। वह राजवंशी समुदाय से हैं। यहां इस समुदाय के मतदाता बहुतायत में हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस ने मिताली राय को टिकट दिया था। इस बार मिताली टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर 48 घंटे पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles