कोलकाता: (Kolkata) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah’s) का बंगाल दौरा एक बार फिर रद्द हो गया है। शाह 28 फरवरी को राज्य का दौरा करने वाले थे। उन्हें 29 फरवरी को मायापुर में इस्कॉन मंदिर जाना था।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल पश्चिम बंगाल नहीं आ रहे हैं। इससे पहले अमित शाह नवंबर और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बंगाल आए थे। हालांकि जनवरी और फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित उनका बंगाल दौरा अंतिम क्षणों में रद्द कर दिया गया था।
भाजपा के एक नेता ने गुरुवार को बताया कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से भी शाह ने अपना दौरा टाला है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


