spot_img

Kolkata: ट्रक और बाइक की टक्कर में दो किशोरों की मौत

Kolkata

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata, the capital of West Bengal) में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हो गई है। घटना रात 2:30 बजे के करीब की है। अलीपुर में उत्तीर्ण के पास नवनिर्मित पार्किंग बिल्डिंग मोड़ के ठीक बगल में तेज गति से आ रही बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उस पर सवार दो किशोर सड़क पर दूर जा छिटके। इनकी पहचान 16 साल के मोहम्मद फैजान और 15 साल के मोहम्मद तौसीफ के तौर पर हुई है।

दोनों खिदिरपुर बाबू बाजार के बंगालपाड़ा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया है कि खून से लथपथ हालत में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों में से किसी ने भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। वारदात के बाद घातक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो रहा था। उसी समय हेस्टिंग्स थाना इलाके में पुलिस ने उसे घेर कर धर दबोचा है।

उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने की गैर जमानती धारा 379 और गैर इरादतन हत्या की धारा 402 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। खिदिरपुर मोड़ के पास पकड़े गए ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।

Budapest (Hungary) : हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी, सर्वे में प्रधानमंत्री ओर्मान को पीटर दे रहे कड़ी टक्कर

बुडापेस्ट (हंगरी) : (Budapest (Hungary)) हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह छह बजे (भारतीय समय अनुसार पूर्वाह्न 9ः30 बजे) मतदान शुरू हो...

Explore our articles