spot_img

Kolkata: एसटीएफ के हत्थे चढ़े हथियारों के दो सौदागर

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बंदूक और गोलियों के साथ दो हथियार तस्करों को धर दबोचा है। इनकी पहचान मोहम्मद इशरफ और मोहम्मद सजाबुल के तौर पर हुई है। इशरफ मालदा जिले के मानिकचक का रहने वाला है जबकि सजाबुल इसी जिले के रतुआ का निवासी है।

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार देर शाम जिले के मानिकचक थाना अंतर्गत फेरी घाट के पास इन दोनों के पहुंचने की सूचना मिली थी। यहां से दोनों की गिरफ्तारी के बाद तलाशी ली गई जिसमें इनके पास से सात एमएम की एक पिस्टल और 10 राउंड गोलियां बरामद हुई। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles