कोलकाता: (Kolkata) दक्षिण 24 परगना का भांगड़ इलाका जो पंचायत चुनाव के बाद से ही लगातार हिंसा की चपेट में है वहां से बहुचर्चित बाहुबली तृणमूल नेता अराबुल इस्लाम के बेटे हकीमुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल सरकार ने सशस्त्र सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। चुनाव के बाद से लगातार राहुल और उनके बेटे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसे लेकर उन्होंने एसपी के पास सुरक्षा की गुहार लगाई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब उन्हें एक सशस्त्र गार्ड सुरक्षा के लिए मिला हुआ है। गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए हकिमूल ने कहा कि लगातार आईएसएफ और जमीन रक्षा समिति के लोग सरेआम धमकी दे रहे हैं। मुझे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। असुरक्षा का बोध हो रहा था इसलिए सुरक्षा की मांग की थी।


