spot_img

Kolkata: आज बंगाल में मौसम का सबसे सर्द दिन, अचानक गिरा तापमान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से पिछले हफ्ते लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार को अचानक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज इस मौसम का सबसे सर्द दिन है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस मौसम में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर महज 25 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में बड़े पैमाने पर गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है जिसके कारण वहां कड़ाके की सर्दी पहले से पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान भी साफ है और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी। शाम ढलते ही कोहरा छा रहा है जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई है। वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles