spot_img

Kolkata : सियालदह डिवीजन में तीन नई एसी लोकल ट्रेनें

कोलकाता : (Kolkata) सियालदह डिवीजन (Sealdah division) में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन नई एसी लोकल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। साथ ही व्यस्त समय में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त ईएमयू सेवाएं (additional EMU services)भी जोड़ी जा रही हैं।

पहली एसी लोकल सियालदह–बनगांव–रानाघाट रूट पर चलेगी। यह रानाघाट से सुबह 7:11 बजे खुलेगी, बनगांव से 7:52 बजे रवाना होकर शियालदह 9:37 बजे पहुंचेगी। शाम को वापसी यात्रा में यह सियालदह से 6:14 बजे छूटेगी, बनगांव 8:04 बजे और रानाघाट 8:41 बजे पहुंचेगी। दूसरी एसी लोकल सियालदह–कृष्णानगर रूट पर चलेगी। यह सियालदह से सुबह 9:48 बजे खुलेगी और कृष्णानगर 12:07 बजे पहुंचेगी। वहीं, कृष्णानगर से यह दोपहर 1:30 बजे छूटेगी और सियालदह 3:40 बजे पहुंचेगी।

नई एसी लोकल सेवाओं से खास तौर पर मायापुर-इस्कॉन मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और कल्याणी एम्स अस्पताल आने-जाने वाले मरीज व उनके परिजन लाभान्वित होंगे। कुछ ही दिन पहले सियालदह–रानाघाट सेक्शन पर पूरी तरह एसी लोकल ट्रेन शुरू हुई थी। अब इन तीन नई सेवाओं के शुरू होने से उपनगरीय यात्रियों को और भी राहत (suburban passengers will get even more relief)

New Delhi : राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत को दर्शाने वाले 'राजाजी...

Explore our articles