spot_img

Kolkata:बारिश थमने के आसार नहीं, कोलकाता में पारा गिरा

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल बारिश थमने के आसार नहीं हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 17.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि सप्ताहांत तक इसी तरह से पूरे दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश होगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles