spot_img

Kolkata : सोने की तस्करी में लिप्त था पूरा परिवार, डीआरएनए ने पांच को दबोचा

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी में लिप्त एक पूरे परिवार का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने तस्करी के सिलसिले में दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से करीब एक करोड़ 21 लाख रुपए मूल्य के लगभग दो किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

डीआरआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस गिरोह सरगना सुकुमार हालदार भागने में कामयाब रहा। तस्करी में लिप्त परिवार पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला से होकर बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी में किया करता था । यह पूरा गोरखधंधा महिलाओं के आड़ में चलता था। इस गिरोह का सरगना अपने परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के जरिए उत्तर 24 परगना जिला के बनगांव के रास्ते बांग्लादेश से सोने की तस्करी कर कोलकाता के बड़ाबाजार पहुंचाता था।

डीआरआई सूत्रों के मुताबिक इनमें अतनु घोष, अभिजीत विश्वास और डोलन विश्वास को कोलकाता के पास डनलप से गुरुवार को पकड़ा गया। उनके पास से 77 लाख रुपये के सोने के बिस्किट मिले। पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को लेकटाउन से महादेव हलदर और गणेश रक्षित गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 लाख के सोने मिले।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles