spot_img

Kolkata: बंगाल में और चढ़ा पारा, नए साल में भी कम रहेगी ठंड

कोलकाता:(Kolkata) वर्ष 2023 का आखिरी दिन चल रहा है लेकिन ठंड का नामो निशान बंगाल में नहीं है। एक तरफ जहां पूरे देश में ठंड बढ़ रही है वहीं बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को मौसम विभाग(Meteorological Department) की ओर से जारी बयान में बताया गया है की कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में फिलहाल तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसकी वजह से वहां भी ठंड कम लग रही है। हालांकि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब होने की वजह से ठंड थोड़ी अधिक पड़ रही है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते भी तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं होगी।

Explore our articles