spot_img

Kolkata: बंगाल में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट जारी

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग (weather department) की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

इसकी वजह से राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हालांकि तापमान में कमी लगातार हो रही है। इसकी वजह से वहां पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते तक राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं और तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Explore our articles