spot_img

Kolkata: ममता के साथ स्पेन सफर में शामिल होंगे सौरभ और सुनील छेत्री

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 12 से 22 सितंबर तक विदेश सफर पर रहेंगी। वह पहले स्पेन जाएंगी और वहां से दुबई का कार्यक्रम है। इसमें स्पेन के बार्सिलोना शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे सुनील छेत्री को भी शामिल होना है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि सौरभ गांगुली कोलकाता से और सुनील छेत्री बेंगलुरु से स्पेन के लिए रवाना होंगे। सुनील अभी-अभी एक बेटे के पिता बने हैं और सब कुछ ठीक रहा तो वह बेंगलुरु से ही बर्सिलोना के लिए रवाना होंगे। यह फुटबॉल के जादूगर रहे मेसी का शहर है और बंगाली समुदाय की भावनाएं भी फुटबॉल के प्रति गहरी जुड़ी हुई हैं। इसलिए इस शहर से निवेश को आकर्षित करने और खेल के जरिए औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने की योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की है। उसी को मूर्त रूप देने के लिए सौरभ और सुनील छेत्री को यहां बुलाया जा रहा है।

राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि ममता स्पेन के बार्सिलोना से मार्दिदे जाएंगी जहां फुटबॉल को लेकर क्रेज है। उसके बाद उनके दुबई और वहां से 23 सितंबर को वापस कोलकाता लौटने की बात है। केंद्र सरकार की ओर से इसकी अनुमति मिलने के बाद ममता के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Explore our articles