spot_img

Kolkata: पश्चिम बंगाल में बारिश से नदियां उफान पर

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सरकार ने तटीय क्षेत्रों के लोगों के लिए कुछ स्थानों पर शिविर स्थापित किए हैं।

अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के अनुसार कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस है। यह लगभग सामान्य है। पिछले 24 घंटे में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में लगातार बारिश हो रही है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles