spot_img

Kolkata : राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे राजीव सिन्हा, राज्यपाल ने दी सहमति

कोलकाता:(Kolkata) लंबी खींचतान के बाद राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर राजीव सिन्हा के नाम पर सहमति दे दी है। 28 मई को निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सौरव दास सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सिन्हा के नाम का प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर राजभवन भेजा था। राज्यपाल ने राज्य सरकार से और अधिक नामों का प्रस्ताव मांगा था जो बाद में भेजा गया था आखिरकार राजीव सिन्हा के नाम पर ही सहमति बनी है।
राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि गत 18 मई को राजीव सिन्हा के नाम का प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर राजभवन को भेजा गया था। उसके बाद से राज्य सरकार और राजभवन के बीच लंबी खींचतान चल रही थी। अब पता चला है कि बुधवार को राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है।

Explore our articles