spot_img

Kolkata: कोलकाता में थमी बारिश, गर्मी बढ़ी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में फिलहाल बारिश थम गई है। इससी वजह से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

आसमान में बादल छाए रहने की वजह से गर्म हवाएं भी ऊपर नहीं उठ पा रही और पूरे कोलकाता मैं उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। हावड़ा हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर पुरुलिया बांकुरा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी दोपहर बाद कोलकाता में बारिश होगी और यह 72 घंटे तक जारी रहेगी।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles