spot_img

Kolkata : डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन में आग से दहशत

कोलकाता : (Kolkata) डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन (Diamond Harbor local train) में आग लगने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना रविवार दोपहर की है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को सियालदह से डायमंड हार्बर जाने वाली लोकल ट्रेन दोपहर करीब 12 बजे सुभाषग्राम पहुंची थी। स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के पहियों पर आग की लपटें देखीं। उन्होंने ट्रेन रोकने रोकने को कहा। इसकी सूचना रेलवे कार्यालय को दी गई। सूचना पाकर रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक अनुमान है कि यांत्रिक खराबी के कारण आग रेल के पहिए में लगी होगी।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके कारण सियालदह साउथ रूट में ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

New Delhi : कई राज्यों में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त करने की प्रवृति पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने कई राज्यों में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (Directors General of Police) नियुक्त करने की...

Explore our articles