spot_img

Kolkata: प. बंगाल के चुनाव अधिकारी की मुश्किल बढ़ी, एससी एसटी आयोग ने हिंसा पर मांगा जवाब

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी राजीव सिन्हा की मुश्किल बढ़ गई है। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हिंसा की घटनाओं में दलित महादलित जातियों के लोगों पर हमले और तीन हत्याओं को लेकर एससी एसटी आयोग ने एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

इसके साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर राज्य चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट नहीं देता है तो मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव सिन्हा को दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। एससी एसटी आयोग के वाइस चेयरमैन अरुण हालदार ने कहा कि राज्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर सात दिनों के अंदर जवाब नहीं मिलेगा तो उन्हें दिल्ली बुलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नामांकन प्रक्रिया के शुरुआत में ही मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई जो दलित समुदाय से थे। उसके बाद गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में भी एक-एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। इन घटनाओं से राज्य भर में भय का माहौल है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles