spot_img

Kolkata : संदेशखाली पर वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं : भाजपा

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल का संदेशखाली लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच तृणमूल की ओर से एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया गया कि संदेशखाली प्रकरण लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने वीडियो में कही गई बातों को फर्जी बताया है और कहा इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस वीडियो को बनवाया है। इसमें जो बात कही गई है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। सिन्हा ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाएं पूरे देश में बंगाल को शर्मसार करने वाली हैं, लेकिन इस पर उचित कार्रवाई के बजाय ममता बनर्जी की सरकार इस पूरी घटना को झूठा साबित करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं, उनकी पीड़ा समझने के बजाय इस तरह से उन्हें झूठा साबित करने का प्रयास ममता बनर्जी की सरकार की मंशा को उजागर करने वाली है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles