spot_img

Kolkata : मालदा में भी नाबालिग की निर्मम हत्या मामले में एनसीपीसीआर ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

शव को ले जाने के तरीके पर भी उठाया सवाल

कोलकाता : उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज के बाद अब मालदा में भी एक नाबालिग बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय शिशु अधिकार रक्षा आयोग (एनसीपीसीआर) ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस घटना में एफआईआर की कॉपी मांगी है और गहन जांच करने को कहा है।

उन्होंने बच्ची के शव को ले जाने के तरीके पर भी सवाल खड़ा करते हुए एक मीडिया चैनल का वीडियो साझा किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “आज फिर पश्चिम बंगाल के कलियाचक, मालदा में एक बच्ची मृत मिली है, जिसको पुलिस फिर इस अपमानजनक तरह से लेकर जा रही है।”

उल्लेखनीय है कि इसके पहले कालियाचक में भी बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बच्ची के शव को घसीटते हुए वाहन में डाला था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी। उस मामले में एएसआई रैंक के चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

Explore our articles