spot_img

Kolkata: पीएम के वीडियो के जरिए वोकल फॉर लोकल के लिए प्रचार प्रसार करेंगे बंगाल के सांसद

कोलकाता:(Kolkata) लोकसभा चुनाव में महज चंद महीने ही रह गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी नारे “वोकल फॉर लोकल” के जरिए चुनाव प्रचार के लिए देशभर के सांसदों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खासतौर पर पश्चिम बंगाल के सांसदों को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो के जरिए प्रशिक्षण दिया जाना है। लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता बरकरार रखने के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने के बारे में भाजपा ने रणनीति बनाई है। ऐसे कई सारे वीडियो के जरिए बंगाल के सांसदों का प्रशिक्षण होने वाला है जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय या वैश्विक मुद्दे पर नहीं बल्कि राज्य व स्थानीय मुद्दों पर बात की है।

किस राज्य में केंद्र सरकार ने क्या-क्या काम किया है इसी को इस बार सांसदों को जनता के सामने जोर-जोर से रखना है। इसके लिए बंगाल भाजपा को बंगाल में हुए केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की एक सूची बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के एक सांसद ने मंगलवार को नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, “पार्टी की चुनावी रणनीति पहले से ही बनी हुई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वोकल पॉर लेकल की नीति के तहत स्थानीय मुद्दों पर जोर होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचार प्रसार अभियान के लिए सोमवार सांसदों के साथ बैठक की शुरुआत की है।

इसमें न केवल भाजपा बल्कि एनडीए के सांसदों को भी शामिल किया गया है। सोमवार को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ लोकसभा के एक नंबर कक्ष में प्रधानमंत्री मोदी बैठक कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री के ऐसे वीडियो जारी किए जाने हैं जिनके जरिए इन नेताओं को अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार का गुर सीखना होगा। इसके अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पूरे देश में बूथ स्तर पर प्रचार प्रचार की रणनीति बनाई जा रही है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles