spot_img

Kolkata: नाबालिक से दुष्कर्म, आरोप तृणमूल कांग्रेस नेता के बेटे पर

कोलकाता:(Kolkata) जब पूरा देश होली के उत्साह में डूबा हुआ था तब पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक बार फिर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसका आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के बेटे पर लगा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह अपराध तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के बेटे ने किया था। तृणमूल ने आरोप को खारिज कर दिया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि आरोपित 21 वर्षीय युवक को पीड़िता की मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सोमवार शाम को घर पर नहीं थी, तभी पास के गांव में रहने वाला आरोपी आया और उसकी बेटी को जबरन घर के पास स्थित मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का इलाज शक्तिनगर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इस घटना का जिक्र करते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”नदिया के शांतिपुर में एक तृणमूल नेता के बेटे द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ एक और बलात्कार की घटना से इस जिले के हांसखाल में जो कुछ हुआ था, उसकी याद ताजा हो जाती है, जहां 9वीं कक्षा की छात्रा से अप्रैल 2022 में एक स्थानीय तृणमूल नेता के बेटे के घर पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान दुष्कर्म किया गया था।”

New Delhi : कई राज्यों में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त करने की प्रवृति पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई

https://indiagroundreport.com/new-delhi-petition-filed-in-high-court-to-stop-the-release-of-the-film-ghoos-khor-pandit-on-netflix/नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने कई राज्यों में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (Directors General of Police) नियुक्त करने की...

Explore our articles