spot_img

Kolkata : सीमा पर 2.7 लाख मूल्य के मछली के अंडों के साथ शख्स धराया

कोलकाता: (Kolkata) दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा चौकी मधुपुर और रानाघाट में 68 वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मछली के अंडों से भरे 10 प्लास्टिक बैग जब्त किये तथा एक तस्कर को भी रंगे हाथ दबोचा। जब्त मछली के अंडों का बाज़ार मूल्य 1.5 लाख रुपये हैं। पकड़े गए तस्कर की पहचान अनारुल मंडल के रूप में हुई है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह केरल में लेबर का काम करता है और 15 दिन पहले ही गांव आया था। आगे उसने बताया की उसके गांव के अति मंडल, शमीम मंडल और नूर मोहम्मद ने उसे आसानी से पैसे कमाने का लालच दिया और उनके कहने पर वह मछली के अंडों को बांग्लादेश पार करने जा रहा था।एक और अन्य घटना में सीमा चौकी रानाघाट, 68 वीं वाहिनी के जवानों ने आठ प्लास्टिक बैग मछली के अंडों के जब्त किये जिनकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये है।पकड़े गए तस्कर और जब्त मछली के अंडों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles