spot_img

Kolkata: ममता बनर्जी ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने ईद के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा के मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं दे रही हूं।”

दरअसल ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम में सिर्फ हलाल के तरीके से कमाए हुए पैसों से ही कुर्बानी जायज मानी जाती है।

देशभर में आज ईद-अल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद को लेकर कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। यह पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है। सुबह से ही कोलकाता की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Explore our articles