spot_img

Kolkata : नौ अगस्त को भी रद्द रहेगी कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस, यात्रियों को टिकट की पूरी राशि मिलेगी वापस

कलकत्ता : (Kolkata) बांग्लादेश में हिंसा की स्थिति अभी भी जस की तस है। इस स्थिति को देखते हुए नौ अगस्त यानी शुक्रवार को भी मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, 13109 कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस शुक्रवार यानी नौ अगस्त को बंद रहेगी। साथ ही 13107 ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है।
पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बंधन और मैत्री एक्सप्रेस को तीन सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया है जिससे यात्रियों की संख्या काफी कम हो गयी है। जिन लोगों ने नौ अगस्त के लिए पहले ही टिकट खरीद लिया है, उन्हें शर्तों के अधीन पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

दरअसल, बांग्लादेश में अशांति शुरू होने के बाद से मैत्री और बंधन एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। इन ट्रेनों की मांग दोनों पड़ोसी देशों के बीच मुख्य रूप से चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन और अन्य कारणों से अधिक है ऐसे में इन ट्रेनों की सेवाएं रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोनों देशों की सरकारें नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहतीं। इसलिए, बांग्लादेश सरकार के अनुरोध पर मैत्री बंधन की सेवा रद्द कर दी गई है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles