spot_img
Homecrime newsKolkata : दम घोंटकर मारा गया, निजी अंगों पर भी चोट के...

Kolkata : दम घोंटकर मारा गया, निजी अंगों पर भी चोट के निशान

कोलकाता: (Kolkata)शुक्रवार सुबह न्यूटाउन के लोहे के पुल के पास एक झाड़ी में नाबालिका का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। शनिवार को मिली प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़की की हत्या गला घोंटकर की गई, जबकि उसके निजी अंगों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और दो संदिग्ध युवकों की तलाश जारी है।

पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एक फुटेज में नाबालिका दो युवकों के बीच एक बाइक पर बैठी नजर आई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये दोनों युवक कौन हैं और लड़की उनके साथ कहां जा रही थी। पुलिस ने बागुईआटी, केष्टोपुर और अन्य इलाकों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि उसकी हत्या दम घोंटकर की गई। इसके अलावा, उसके निजी अंगों पर भी गंभीर चोटें पाई गई हैं, जिससे दुष्कर्म की आशंका को बल मिला है। नाबालिका के शरीर पर नाखून के गहरे खरोंच भी देखे गए हैं, खासकर उसके सीने और अन्य हिस्सों पर। हालांकि, विस्तृत रिपोर्ट के बिना जांचकर्ता अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृत लड़की मूल रूप से न्यूटाउन के श्यामनगर इलाके की रहने वाली थी, लेकिन वह हाल ही में गौरांगनगर में एक किराए के घर में रह रही थी। पुलिस गौरांगनगर से लेकर यातागाछी तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जहां उसे बाइक पर दो युवकों के साथ देखा गया था।

यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि मृतका इन दोनों युवकों को पहले से जानती थी या उनकी पहचान कैसे हुई। क्या ये दोनों युवक इस हत्या के पीछे हैं? क्या लड़की को पहले अगवा किया गया? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर