spot_img

Kolkata : ईद की नमाज में शामिल होकर ममता ने कहा, शांति से मनाएं त्योहार, बहकावे में न आएं

कोलकाता: (Kolkata) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां रेड रोड में शनिवार सुबह आयोजित ईद की नमाज में शामिल होकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री के साथ उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रस महासचिव अभिषेक बनर्जी भी थे। इस मौके पर ममता ने कहा, ‘सब लोग शांति से रहें। किसी बहकावे में न आएं। भाजपा बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। मैं किसी भी तरह से बंगाल में अशांति बर्दाश्त नहीं करूंगी।’

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा, ‘जब लोकतंत्र जाता है, तो सबकुछ जाता है। आज देश का संविधान और इतिहास बदल रहा है। उन्होंने (केंद्र) एनआरसी लाने की बात कही। लेकिन मैं कुछ नहीं होने दूंगी। मैं नहीं झुकूंगी। हम लड़ेंगे, हम डरेंगे नहीं।’उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि मुस्लिम वोट मुझसे टूट जाएगा, तो यह संभव नहीं। उन्होंने सभी से 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा बांटने की राजनीति करती है। एक साल बाद लोकसभा चुनाव है। सरकार में कौन रहेगा, यह तय होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी मिलकर मतदान करेंगे।’ मुख्यमंत्री ने सभी को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा, अगर सब एकजुट हो जाएं तो केंद्र की सत्ता पलट सकती है।

केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा, ‘हमें केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी लड़ना है। हमें और परेशान किया जाएगा लेकिन हम लड़ने के लिए तैयार हैं।’अभिषेक ने भी यह कहते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा कि जो लोग देश को बांटना चाहते हैं उनका अंत भला नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘जो देश को बांटना चाहते हैं उनका क्या होगा यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। कई लोग धर्म के नाम पर मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रलोभन में ना जाएं। बंगाल में धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं है। इसीलिए बंगाल अन्य सभी राज्यों से अलग है।’

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles