spot_img

Kolkata : कोलकाता में आईएफए के पूर्व सचिव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

कोलकाता : (Kolkata) आयकर विभाग (Income Tax Department) ने विदेशी शराब व्यापार में वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के सिलसिले में सोमवार को भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) के पूर्व सचिव उत्पल गांगुली से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर अधिकारी प्रासंगिक दस्तावेजों की जांच कर रहे थे और गांगुली से उनके ढाकुरिया स्थित आवास पर पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय बलों के जवानों ने सुबह से ही परिसर की घेरेबंदी कर रखी थी। अधिकारी ने कहा कि हमारे अधिकारी गांगुली से पूछताछ कर रहे हैं और भारत-निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के व्यापार से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, जिससे वह जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि कोलकाता के बालीगंज और काशीपुर इलाकों में गांगुली से जुड़े कुछ कार्यालयों की भी तलाशी ली जा रही है। फिलहाल, इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए गांगुली से संपर्क नहीं हो सका है। तीन कार्यकाल तक आईएफए सचिव का पद संभालने वाले गांगुली ने 2019 में पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद नगदी की रकम बढ़कर 354 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसमें से 200 करोड़ से ज्यादा की रकम झारखंड के कांग्रेस राज्यसभा सांसद के घर से मिली है। इन सबके बीच आयकर विभाग ने कोलकाता में भी तलाशी अभियान चलाया है।

हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कोलकाता में छापेमारी अभियान ओडिशा और झारखंड जैसे शहरों में शराबबंदी से संबंधित है या नहीं। इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मदद से आयकर अधिकारियों की टीम ने पूरे घर को घेर रखा है और तलाशी अभियान चला रहे हैं। यहां से कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद होने के आसार हैं।

New Delhi : आय फाइनेंल ने निवेशकों को किया निराश

नई दिल्ली : (New Delhi) नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (non-banking finance company) आय फाइनेंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर...

Explore our articles