spot_img

Kolkata: बंगाल में कम नहीं होगी गर्मी, बारिश के भी आसार नहीं

कोलकाता:(Kolkata) कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल गर्मी कम होने वाली नहीं है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological department located in Alipur) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

इसके अलावा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से गर्म हवाओं के कारण उमस भर गर्मी का एहसास राज्य भर में होगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि मौसम सामान्य रहने वाला है। इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles