spot_img

Kolkata : घायल ईडी अधिकारियों को देखने अस्पताल पहुंचे राज्यपाल बोस

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उन अधिकारियों से मिलने के लिए राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस पहुंचे जो छापेमारी के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गए थे। हमले में ईडी के उपायुक्त राजकुमार राम का सिर फट गया है। उन्हें कुछ और दिनों तक साल्ट लेक अस्पताल में रखे जाने की संभावना है। डॉक्टर उन्हें निगरानी में रखना चाहते हैं। ईडी के अन्य दो अधिकारी भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार शाम अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

राजकुमार गुवाहाटी के एक अधिकारी हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सिर पर पांच-छह टांके लगे हैं। सीटी स्कैन किया गया है। वह अब एक निजी अस्पताल के एचडीयू विभाग में भर्ती हैं। बाकी दो ईडी अधिकारियों को भी टांके लगे हैं। राज्यपाल ने इन अधिकारियों को मदद का भरोसा दिलाया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles