spot_img

Kolkata : पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी का निधन

Kolkata: Former Union Minister Abu Hashem Khan Chowdhury Passes Away

कोलकाता : (Kolkata) दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत एबीए गनी खान चौधरी के भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी (former Union Minister Abu Hashem Khan Chowdhury) का बुधवार रात निधन हो गया। निधन के समय उनकी आयु 89 वर्ष थी। वे लंबे समय से वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से ठीक पहले मालदा जिले के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

अंतिम समय में उनकी पत्नी उनके साथ अस्पताल में मौजूद थीं। उनके पुत्र तथा कांग्रेस नेता ईशा खान चौधरी (Congress leader Isha Khan Chowdhury) कोलकाता से मालदा पहुंचने के बाद अपने पिता के निधन की सूचना मिली। आज गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मालदा लाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अबू हाशेम खान चौधरी का जन्म 12 जनवरी 1938 को मालदा के प्रसिद्ध खान चौधरी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने बड़े भाई तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. बी. ए. गनी खान चौधरी (former Union Minister A.B.A. Ghani Khan Chowdhury) के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश किया। बड़े भाई के निधन के बाद उन्होंने मालदा में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी संभाली और लंबे समय तक जिले की राजनीति में प्रभाव बनाए रखा।

वह 1996 से 2006 तक कालियाचक विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद 2009 से मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। 2012 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (United Progressive Alliance) (UPA) सरकार के द्वितीय कार्यकाल में मंत्री बनाए गए और उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

स्वास्थ्य कारणों से वह पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे और पिछला लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। उनके स्थान पर उनके पुत्र ईशा खान चौधरी वर्तमान में मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद हैं। उनकी भांजी मौसम बेनजीर नूर (Mausam Benazir Noor) इस बार मालतिपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में सीजफायर के विफल हो जाने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में...

Explore our articles