spot_img

Kolkata : तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड

कोलकाता:(Kolkata ) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि अगले हफ्ते से फिर ठंड बढ़ सकती है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

एक दिन पहले गुरुवार को यह 17.4 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान हालांकि 26.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 14 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच है जिसके कारण बहुत अधिक ठंड नहीं लग रही में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ जाएगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हालांकि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस करीब है जिसकी वजह से वहां अभी भी ठंड पड़ रही है।

Explore our articles