spot_img

Kolkata : नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एसएसकेएम सुपर को बुलाया

कोलकाता : (Kolkata) शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार काली घाट वाले काकू यानि सुजय कृष्ण भद्र (Sujay Krishna Bhadra) की चिकित्सा रिपोर्ट को लेकर ईडी ने एसएसकेएम अस्पताल के सुपर को तलब किया है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि उन्हें आज बुधवार को ही आने को कहा गया है। हालाकि शाम 4.30 बजे तक वह नहीं पहुंचे हैं।ईडी ने एसएसकेएम अधीक्षक से रिपोर्ट लाने को कहा है।

सुजॉय लंबे समय से इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में हैं। ईडी का दावा है कि जरूरत नहीं होने के बाद भी काकू को जानबूझकर भर्ती रखा गया है ताकि केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ से बचा जा सके।ईडी के जासूस पहले भी कई बार सुजय को देखने अस्पताल जा चुके हैं। जांच के उद्देश्य से, वह “काकू” की आवाज़ के नमूने लेने के लिए अस्पताल गए थे लेकिन इस बार ईडी एसएसकेएम नहीं गई। इसके बजाय, उसने सुपर को बुलाया है।

Explore our articles