spot_img

Kolkata : ईडी ने कुर्क की शाहजहां की संपत्ति

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें बैंक जमा, एक फ्लैट, संदेशखालि, कोलकाता में कृषि और मत्स्य पालन की भूमि शामिल है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

दरअसल पांच जनवरी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि गई ईडी टीम पर हमला किया गया था। आरोप था कि शेख शाहजहां के उकसावे पर हमला किया गया था। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तृणमूल ने शेख को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Explore our articles