spot_img
Homecrime newsKolkata : नदी किनारे बोरे में बंद मिला युवती का शव, दुष्कर्म...

Kolkata : नदी किनारे बोरे में बंद मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या

कोलकाता : जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नदी के किनारे बोरे में बंद नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 11 साल की बच्ची से पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। उसके शव को बोरे में लपेटकर धुपगुड़ी में डुडुआ नदी के किनारे फेंक दिया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले पीड़िता के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच खोजी कुत्तों के साथ गश्त कर रही पुलिस की टीम ने उस बोरे का पता लगा लिया, जिसमें नाबालिग का शव लपेटा गया था। सोमवार सुबह पीड़िता के परिजन स्थानीय थाने आए और शव की पहचान की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार स्थानीय युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। युवक शादीशुदा है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह पास के अपने ससुराल भाग गया था। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर