spot_img

Kolkata: मुर्शिदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार गोलीबारी में बाल-बाल बचे, कार्यकर्ता को लगी, हालत गंभीर

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। मुर्शिदाबाद में रविवार रात करीब 8ः30 बजे चार नंबर जिला परिषद से कांग्रेस उम्मीदवार अनारुल हक गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। गोली उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं में से एक को लगी। उसे गंभीर हालत में धुलियान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि हक चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे थे। इस वक्त सामने से तृणमूल विधायक अमिरुल इस्लाम भी गाड़ी से पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस घटना के बाद विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। अनारुल हक ने कहा है- “तृणमूल विधायक ने मुझे गोली मारी, लेकिन वह हमारे कार्यकर्ता को लगी।” तृणमूल विधायक का आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार ने ही गोली चलाई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles