spot_img

Kolkata : बंगाल में कम हुई ठंड, पारा चढ़ा

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय 95 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई है, जबकि दोपहर में यह घटकर 42 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

बीते 24 घंटों में कोलकाता में बारिश नहीं हुई है। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।कोलकाता के पड़ोसी जिलों हावड़ा और हुगली में भी मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इन जिलों में अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

साल्ट लेक और बारासात जैसे इलाकों में मौसम कोलकाता जैसा ही रहेगा। दक्षिण 24 परगना के इलाकों जैसे डायमंड हार्बर में हल्की ठंड जारी रहेगी। बर्दवान, नादिया, और पुरुलिया में सुबह और शाम को ठंड का असर रहेगा। तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिन में धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सिलीगुड़ी में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अलीपुरद्वार, कूचबिहार और कलिमपोंग में भी सामान्य मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल कोई बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles