spot_img

Kolkata: होली पर बंगाल में बरसेंगे बदरा, सुहाना रहेगा मौसम

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में सोमवार को ही बंगाली समुदाय की ओर से मनाई जाने वाली होली पूरी हो चुकी है। अब मंगलवार को हिंदी भाषी समुदाय होली खेलेगा। इसके पहले मौसम भी होली खेलने के मूड में है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार को कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी। मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है। शाम के समय हल्की बारिश की वजह से 24 घंटे के दौरान 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है जो आज भी जारी रहने वाली है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हल्की बारिश हो सकती है।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles