spot_img

Kolkata : अर्जुन सिंह की फिर होगी भाजपा में वापसी

कोलकाता : (Kolkata) तृणमूल की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट देने से इनकार करने के बाद बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह (MP Arjun Singh) वापस भाजपा में लौट रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”मेरे साथ एक और बड़ा नेता भाजपा में शामिल होगा। बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से हजारों लोग भाजपा में शामिल होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता ने अर्जुन सिंह को तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होते देखा था। बाद में उन्होंने बैरकपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी जीता। लेकिन मई 2022 में वह फिर से तृणमूल में लौट आये। उन्होंने उस समय केंद्र की जूट नीति की आलोचना करते हुए भाजपा छोड़ दी थी। दक्षिण कोलकाता के एक कार्यालय में अभिषेक बनर्जी ने उनका स्वागत किया था। अब जब तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिला है तो वह फिर से अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर रहे हैं। हालांकि भाजपा उन्हें टिकट देगी या नहीं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन अर्जुन सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया है कि इसी शर्त पर उनकी भाजपा में वापसी हो रही है।

Explore our articles