spot_img

Kolkata : पूजा से पहले सप्ताहांत पर अतिरिक्त मेट्रो चलेगी

Extra Metro trains will be running on occasion of Durga puja

कोलकाता : पूजा से पहले सप्ताहांत पर अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला मेट्रो रेल प्रबंधन ने लिया है। गुरुवार को कलकत्ता मेट्रो रेल ने एक अधिसूचना में कहा कि इस हफ्ते के शनिवार और रविवार से ब्लू लाइन यानी दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। यानी 23 सितंबर से अतिरिक्त मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। यह 15 अक्टूबर यानी पूजा से पहले वाले सप्ताहांत तक जारी रहेगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन भी स्पेशल मेट्रो चलेगी।

उस दिन 234 मेट्रो चलाई जाएंगी। ये स्पेशल मेट्रो इस हफ्ते के शनिवार यानी 23, 30 सितंबर के अलावा सात और 14 अक्टूबर को चलेगी। यही सेवा रविवार यानी 24 सितंबर और एक, आठ, 15 अक्टूबर को भी उपलब्ध रहेगी। इसके पहले शनिवार और रविवार को 234 की जगह 144 अप और डाउन कुल 288 मेट्रो चलेंगी। हालांकि, पहली और आखिरी मेट्रो का समय वही रहेगा।

Explore our articles