spot_img

Kolkata : सियालदह कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री जरीन खान

कोलकाता : बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान वित्तीय धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को सियालदह कोर्ट में पेश हुईं। इस महीने वह इस बारे में दो बार इस कोर्ट में पेश हुई हैं। 2018 में जरीन को काली पूजा में परफॉर्म करने के लिए बंगाल आना था। उन्हें कुल छह जगहों पर परफॉर्म करना था। इस इवेंट की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक जरीन ने पारिश्रमिक के तौर पर 12.5 लाख रुपये लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद भी वह समारोह में परफॉर्म करने नहीं पहुंची। इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उन्होंने 11 दिसंबर को सियालदह कोर्ट में सरेंडर किया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। इसके बाद आज 26 दिसंबर को मामले की सुनवाई थी जिसमें वह हाजिर हुई हैं।

Explore our articles