spot_img

Koderma : कोडरमा में 18 लाख के पाइप चोरी मामले का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

कोडरमा : पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र में 18 लाख की पाइप चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी मंगलवार को प्रेंस कांफ्रेंस में एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सूरजमल ओंकारमल कंपनी के मालिक वादी विजय भोजनीया के लिखित आवेदन दिया था।

आवेदन के अनुसार अज्ञात चोरों के द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत ग्राम सतडीहा में टंकी निर्माण के लिए पंचायत भवन के सामने रखे 127 पाइपों की चोरी हो गई थी। इसका लिखित आवेदन दिया था। पुलिस प्रशासन ने वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित किया एवं सूचना संकलन एवं तकनीकी के आधार पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान अशरफ अंसारी , अशोक भुईंया, मधु भुई़या, श्रवण कुमार और शंकर भुईंया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की गई पाइप को गझंडी रोड स्थित अंकित केडिया के अंजनी सुत प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री से बरामद किया।

इस कांड में 300 एमएम, 200 एमएम एवं 150 एमएम के कुल 124 पाइप सहित, काला रंग का डीवीआर, घटना कार्य करने में प्रयोग में लाए गए 12 चक्का ट्रक वाहन , स्विफ्ट कार एवं स्मार्टफोन सहित कई प्रकार के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Kathmandu : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम का नेपाल सरकार ने किया स्वागत

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का स्वागत किया...

Explore our articles