spot_img

Koderma: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

कोडरमा:(Koderma) जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजू साव ( 32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल की पहचान झालपो निवासी अशोक दास( 40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों लोग अम्बाटाड शादी की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लाराबाद के समीप अज्ञात ट्रैक्टर अपनी चपेट में लेने से मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । इसके बाद अस्पताल लाया गया ,जहां राजू साव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज सदर में चल रहा है।

Explore our articles