spot_img

Koderma : रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, 30 फिट नीचे गिरी कार

कोडरमा : झुमरीतिलैया में रांची पटना रोड स्थित तिलैया ओवरब्रिज पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में लोगों की जान बच गई। घटना में एक कार ओवरब्रिज से 30 फिट नीचे आ गिरी और कार सवार दो लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी जमुना प्रसाद तिलैया कार से रेलवे ओवरब्रिज पार रहे थे। इसी दौरान ब्रिज पर एक बड़े वाहन ने उनकी कार को चकमा दे दिया। जमुना प्रसाद कार सहित ब्रिज के नीचे गिर गिर गए। इधर ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में कार चला रहे जमुना प्रसाद और उनकी पत्नी को घायल अवस्था में पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

उल्लेखनीय है कि तिलैया रेलवे ओवर ब्रिज पर फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में निर्माण एजेंसी द्वारा ब्रिज पर बेरिकेडिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण यह तीसरा हादसा हुआ है।

Explore our articles