spot_img

Kishanganj : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले पहुंचे किशनगंज

किशनगंज: (Kishanganj)केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले रविवार को एक सेमिनार में शामिल होने किशनगंज पहुंचे। खगड़ा सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि दिल्ली चुनाव में एनडीए की जीत हुई है। दिल्ली की जनता ने भाजपा व एनडीए को वोट देने का मन बना लिया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार के कारण उनकी हार हुई है। इससे कांग्रेस पार्टी को भी सबक मिला है।केजरीवाल और कांग्रेस को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अच्छा कार्य कर रहे है। अठावले ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू दोनों मजबूत स्थिति में हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई।

आठवले ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है और वे दलित वोट बैंक को एनडीए की ओर आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगामी चुनावों में एनडीए की जीत की मजबूत संभावना जताई और कहा कि सरकार का दोबारा बनना तय है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles