spot_img

Kishanganj : बिहार के किशनगंज से 37 लाख रुपये भारतीय नोट एवं यूएई करेंसी के साथ छह लोग गिरफ्तार

किशनगंज: (Kishanganj) बिहार में भारत-नेपाल और बंगाल की सीमा सहित बंग्लादेश की सीमा पर अवस्थित किशनगंज जिले के सदर पुलिस ने फरिंगोला चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान एक कार से यूएई करेंसी, 37 लाख रुपये भारतीय नोट व शराब की दो बोतल गुरुवार की देर रात बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दो व्यक्ति भारत और दुबई में होटल के कारोबारी है। इसके अलावे दुबई का गोल्डन कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस ने डब्लूबी 20 बीडी 033 नंबर की कार भी जब्त किया है। जब्त रुपये बंगाल के सिलीगुड़ी से कोलकाता ले जाया जा रहा था।पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते गोल्ड की तस्करी की जाने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। बंगाल से सटे फरिंगोला और रामपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसडीपीओ गौतम कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक कुणाल कुमार पुलिस टीम के साथ फरिंगोला चेक पोस्ट पहुंचे और चेकिंग शुरू की गई। तभी एक ब्लैक कलर के कार को रुकवाया गया। कार की तलाशी के दौरान विदेशी करेंसी और भारतीय रुपये बरामद किया गया।सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार भी सदर थाना पहुंचे। पूछताछ जारी। नोट और विदेशी करेंसी समेत शराब को लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles