spot_img

Kinshasa: कांगो में इस्लामिक स्टेट के हमले में 20 लोगों की मौत

Kinshasa

किंशासा: (Kinshasa) मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में हुए आतंकी हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इस्लामिक स्टेट (islamic state) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस्लामिक स्टेट
हालांकि सेना और अधिकारियों ने हमले के पीछे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) का हाथ बताया है। एडीएफ पूर्वी कांगो में स्थित युगांडा के लड़ाकों का समूह है। यह लड़ाके इस्लामिक स्टेट के इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

कांगो के अधिकारियों ने बताया कि यह हमला सात अप्रैल को बेनी के बाहरी इलाके के मुसनदाबा गांव में हुआ। इस्लामिक स्टेट ने अगले दिन अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। बेनी क्षेत्र के सैन्य प्रशासक कर्नल चार्ल्स ओमेगा ने हमले की पुष्टि की है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles