spot_img

Kiev: यूक्रेन ने बाखमुत के प्रमुख आपूर्ति मार्ग से रूस के सैनिकों को खदेड़ा

कीव:(Kiev) रूस के आक्रमण का सालभर से ज्यादा समय से सामना कर रहे यूक्रेन का हौसला बुलंद है। इस लड़ाई में रूस की सेना यूक्रेन के बाखमुत समेत कई शहरों पर कब्जा कर चुकी है। संघर्षरत यू्क्रेन के सैनिकों (fighting ukraine soldiers) ने बाखमुत के एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग से रूस के सैनिकों को खदेड़ते हुए नियंत्रण पा लिया है।

बाखमुत यूक्रेन का प्रमुख पूर्वी शहर है। यहां अधिकांश जगह पर अभी भी रूसी सेना का कब्जा है। यूक्रेन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि रूस की सेना पिछले 10 महीनों से 70,000 की आबादी वाले इस शहर को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है।

यूक्रेन के बाखमुत में रूस की प्राइवेट आर्मी के हजारों सैनिक तैनात हैं। यह सैनिक वैगनर ग्रुप के हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी ने कहा है कि इस संघर्ष में उनके 94 सैनिकों की मौत हो गई है। उन्होंने रूस के रक्षा मंत्रालय पर समय पर गोला-बारूद उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

Explore our articles